{"_id":"5b2177594f1c1bb06e8b7d0f","slug":"151528919897-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला की निविदा निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला की निविदा निरस्त करने की मांग
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल सिंह तोमर ने डीएम और रमाला मिल के सभापति ऋषिरेंद्र कुमार को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें रमाला सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड में न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का किए जा रहे उल्लंघन का आरोप लगाया। कर्नल ब्रहम पाल सिंह तोमर ने बताया सुरक्षा गार्डों की आपूर्ति के आवेदन मांगे। मुजफ्फरनगर की एक कंपनी को इसकी संस्तुति की। इसके लिए मजदूरी निर्धारित की। उक्त ई-निविदा खोलने की कार्रवाई पांच फरवरी 2018 को होनी दर्शाई, जो संदेह के घेरे में है। निविदा 31 मार्च 2018 को अंतिम समय पर खोली, जबकि एक अप्रैल को आपूर्ति निश्चित थी। डीएम से दोबारा से ई-निविदा डालने की मांग की। ब्यूरो
तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग
बागपत। हबीबपुर नंगला निवासी बीएस यादव ने मंडलायुक्त से की शिकायत में बताया कि गांव के लोग तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा उस पर मकान बना रहे हैं। इस संबंध में कई बार जिला स्तर पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मंडलायुक्त से जांच कराकर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ब्यूरो