{"_id":"5b2022154f1c1baa6e8b776b","slug":"151528832533-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू के थपेड़ों ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू के थपेड़ों ने झुलसाया
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम के गरम मिजाज ने लोगों को परेशान किया। लू के थपेड़ों ने झुलसाया। गर्मी होने के कारण वाहनों की संख्या कम रही और बाजार भी सूने दिखे। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा अगले दो दिन में बारिश की संभावना है।
मंगलवार सुबह से ही मौसम के गरम मिजाज ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करनी शुरू कर दी थी। धूल भरी हवा चलने से लोग परेशान रहे। दोपहर में लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों पर दुपहिया वाहनों की संख्या कम रही। पारा 40 डिग्री के पार रहा। एक तरफ गरम मौसम और दूसरी तरफ शहर के कुछ मोहल्लों में बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया। दोपहर के समय लोग बेहद परेशान नजर आए। शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विभाग में कार्यरत महेश खोखर का कहना है कि अगले दो दिन में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उधर, अधिक गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक संख्या में ओपीडी तक पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक धूप में घर से बाहर न निकलें, नियमित रूप से पानी का सेवन करते रहें।