{"_id":"5ad4f8f24f1c1b65098b4cfc","slug":"151523906802-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामा ने अमित शाह से बागपत के लिए मांगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामा ने अमित शाह से बागपत के लिए मांगी सौगात
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने दिल्ली पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई। धामा ने बताया कि बकाया भुगतान, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे समेत जिले की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा गया है।
सोमवार को विधायक योगेश धामा ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बागपत के विकास और समस्याओं पर काफी देर तक चर्चा की गई। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे, गढ़-सोनीपत मार्ग के अलावा जिले की खराब सड़कों के विषय में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया और निर्माण की मांग भी रखी। अमित शाह ने क्षेत्र के विषय में जानकारी ली और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान का भरोसा दिलाया है। विधायक ने बताया कि जिले के विकास के लिए कई मांगे रखी गई है। जल्द ही इनकी घोषणाएं की जाएंगी।
विधायक के नाक की नस फटी, अस्पताल में भर्ती
बागपत। बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक की नाक की नस फट जाने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पहले बड़ौत के नर्सिंग होम में ले जाया गया, वहां से नोएडा रेफर किया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सोमवार को सुबह के समय विधायक केपी मलिक अपने आवास पर परिवार के बीच बैठे थे। अचानक उनके नाक की नस फट गई, इससे खून बहने लगा। परिजन उन्हें लेकर बड़ौत के नर्सिंग होम पहुंचे। करीब चार घंटे तक यहां उपचार कराया। इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में ले जाया गया। यहां से उपचार के बाद आराम मिला। शाम के समय उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर, जैसे ही लोगों को इस बाबत जानकारी मिली, उनके आवास पर हाल जानने के लिए आवाजाही बढ़ गई।