{"_id":"5acd16794f1c1b843d8b46b7","slug":"151523390073-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में नहीं दिखा भारत बंद का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में नहीं दिखा भारत बंद का असर
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भारत बंद को लेकर मंगलवार को जिले में अलर्ट रहा। जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। आंबेडकर की प्रतिमाओं की निगरानी की गई। हालांकि जिले में बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया। जिले के सभी स्थानों पर सारी गतिविधियां सामान्य रही।
मंगलवार को भारत बंद के आह्वान पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। दो अप्रैल को एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में भारत बंद के दौरान कई स्थानों पर हिंसक घटनाएं हुई । इसके बाद आरक्षण की मांग को लेकर अन्य संगठनों ने भी 10 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करने की खबर पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को तलब कर उनका ड्यूटी चार्ट मांगा और पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए । हालांकि बागपत में भारत बंद का असर देखने को नहीं मिला। खेकड़ा में कुछ युवकों के आरक्षण पर नारेबाजी की सूचना प्रशासन तक पहुंची, लेकिन मौके पर युवक नहीं मिले। एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह ने राष्ट्र वंदना चौक, कलक्ट्रेट, बाजार व स्थानों पर व्यवस्थाओं को देखा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जिला बागपत में भारत बंद का कोई असर नहीं मिला। सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य रही।