{"_id":"5aa045494f1c1bb5568b77f3","slug":"151520452937-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अवैध होर्डिंग की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अवैध होर्डिंग की जांच शुरू
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर में हाईवे पर हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के होर्डिंग लगवाए जा रहे हैं। एडीएम ने मामला संज्ञान में लेकर ईओ नगर पालिका को जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
हाईवे पर होर्डिंग हटवाने के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे। इसके बाद नगर पालिका ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले होर्डिंग हटवा दिए थे। दोबारा से हाईवे पर होर्डिंग लगने शुरू हो गए हैं। शहर में इसके लिए एक ठेकेदार ने जगह-जगह होर्डिंग लगवा दिए हैं। शहर के सभी चौराहे और हाईवे पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए हैं। इसमें स्कूल से लेकर डॉक्टर और विभिन्न दलों के नेताओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है। नगर पालिका की ओर से न तो इसके लिए कोई टेंडर जारी किया गया है ओर न ही इसके लिए प्रशासन से कोई आदेश जारी हुआ है। पालिका की अनदेखी के चलते शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगे हैं। एडीएम लोकपाल सिंह ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। उनके स्तर से भी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। एडीएम ने ईओ को बुलाकर मामले की जानकारी ली। ईओ ने किसी भी तरह का ठेका छोड़े जाने से इंकार किया है।