{"_id":"59bae3df4f1c1bb1688b4b1c","slug":"151505420255-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में छिपी है बेशूमार प्रतिभाएं- राजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में छिपी है बेशूमार प्रतिभाएं- राजेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
भारतीय खेल प्राधिकरण के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक राजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल शूटिंग रेंज पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर शूटरों की प्रतिभा को परखा।
साईं के क्षेत्रीय निदेशक राजेंद्र सिंह ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में खेलों की बेशुमार प्रतिभाएं छिपी हैं। इनको आगे बढ़ाने के साईं हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत देश भर में अलग-अलग खेलों के साईं डे बॉर्डिंग स्कीम के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्र खोले हैं। इनमें बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था के साथ ट्रेनर को किट, स्कॉलरशिप और खेल संसाधन भी मुहैय्या कराए जाते हैं। उन्होंने शूटरों से निशाने लगवाकर उनकी प्रतिभा को परखा। इस मौके पर रेंज के संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, कोच नीतू श्योराण ने केंद्र में प्रशिक्षुओं की संख्या 19 से बढ़ाने की मांग रखी। साईं निदेशक ने उन्हें आश्वासन दिया। उनके साथ पदमजीत सिंह और सुनीता रानी भी मौजूद रही।