फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राष्ट्र नवनिर्माण के लिए करूंगा काम: सत्यपाल सिंह

राष्ट्र नवनिर्माण के लिए करूंगा काम: सत्यपाल सिंह

Sun, 03 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र नवनिर्माण के लिए करूंगा काम: सत्यपाल सिंह
बागपत। भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करेंगे। विकास हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व जिस मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपेगा, वह उस पर पूरी क्षमता के साथ हमेशा की तरह कार्य करेंगे। उन्होंने कहा मंत्री बनने के बाद दिल्ली सहारनपुर हाईवे का निर्माण प्राथमिकता होगा।
विज्ञापन

शनिवार की रात में उन्होंने कहा उन्हें आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से संकेत मिले हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर विधानसभा चुनाव तक में उन्हें जब जो जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताया है। उनका मकसद विकास की राजनीति करना है। वह भारतीय संस्कृति में विश्वास करते हैं। देश को आगे बढ़ाना उनका मकसद है। वह गांव से चले थे और पहले पुलिस में रहते हुए देश की सेवा की और अब राजनीति में आने का मकसद इसी सेवा को आगे बढ़ाने का है। उन्हें क्या मंत्रालय मिलेगा, इस सवाल पर कहा अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी, वह उन्हें पूरा करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


मोदी से मुलाकात के बाद लगाई जाने लगी थी अटकलें
बागपत। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के करीबियों में शामिल भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। इसी मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed