फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कर्मचारियों ने अनिश्चकालीन हड़ताल कर धरना दिया

कर्मचारियों ने अनिश्चकालीन हड़ताल कर धरना दिया

Thu, 17 Aug 2017 01:56 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अनिश्चकालीन हड़ताल कर धरना दिया
डाक सेवकों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल
विज्ञापन

बागपत। डाक सेवकों ने शोषण का आरोप लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। पोस्ट ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बुधवार को पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के बैनर तले सभी कर्मचारी एकत्र हुए। बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। रामपाल सिंह ने बताया सरकार की ढीली नीतियों के कारण कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। काफी समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। जब तक सरकार इस पर विचार नहीं करती है उनका आंदोलन जारी रहेगा। वीरेंद्र पाल, सुरेंद्र सिंह, सत्यपाल, चिरंजी लाल, जयपाल, दीपक कुमार, सुभाष चंद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सदस्य बुधवार को प्रधान डाकघर में एकत्र हुए और अपनी मांगों के संबंध में नारेबाजी कर हड़ताल शुरू कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा ड्यूटी आठ घंटे करने, विभागीकरण की जांच, दिल्ली कोर्ट बैंच और हाईकोर्ट के अनुसार पेंशन देने, टारगेट के नाम पर ग्रामीण डाक सेवकों का शोषण बंद करने, सातवें पे कमीशन यूनियन के सुझाव के साथ लागू करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है । उन्होंने कहा यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो आरपार का आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कर्मचारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। इसमें संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह, मनेंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, सतवीर सिंह, यशपाल मान, अशोकवर्द्धन, ओमपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed