{"_id":"5991ea454f1c1b752d8b458e","slug":"151502734917-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
बागपत। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के सुरक्षा प्रमुख गौरव राघव और मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर संत भैयादास जी महाराज रहे। उन्होंने की संस्कृति को बचाए रखने का आह्वान किया।
शहर के हिना गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में गौरव राघव ने कहा कि भारत विश्व गुरू था और सोने की चिड़िया कहा जाता था। विदेशी ताकतों ने देश को कमजोर करने के लिए जुर्म ढहाएं, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आजादी मिली तो 14 अगस्त 1947 के दिन देश को दो टुकड़ों में बांट दिया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। संत भैयादास जी महाराज ने राष्ट्र और धर्म के प्रति कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने कहा धर्म के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कार हमारी पहचान है, जिनको संजोए रखना है। कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि भारत को पुन: अखंड बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, अन्नू जैन, मनोज वर्मा, अमित, ब्रजमोहन, सुनील मुखिया, विक्की चौधरी, अजब सिंह, सुनील चौहान, सावित्री देवी, रेखा चौहान, रामपाल नेहा, सुदेश चौहान, रणवीर चौहान, महेश शर्मा मौजूद रहे।