फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाथों पर सजी हरियाली तीज की मेहंदी

हाथों पर सजी हरियाली तीज की मेहंदी

Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाथों पर सजी हरियाली तीज की मेहंदी
बागपत। जनपद की शिक्षण संस्थाओं में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान फैंसी ड्रेस, मेहंदी समेत कई तरफ की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में तीज पर्व धूमधाम के साथ मनाया। मेहंदी और ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया। बच्चों ने आकर्षक ड्रेस पहनकर सेलिब्रेट किया। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में साक्षी प्रथम, वंशी द्वितीय और साजिया तृतीय रही। सीनियर वर्ग में खुशबू प्रथम, याशिका द्वितीय और अरषी तृतीय रही। प्रबंधक अजय गोयल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें प्रदीप, बबलेश, अजय, राजीव, आशीष, अमित, अजीत, रवि, अंकुश मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल भारतीय पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज मनाई । मेहंदी प्रतियोगिता हुई। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें प्रधानाचार्य पुष्पा जैन, समता जैन, सुमन, सोनू, नेहा, शिवानी, निशा, स्वाति, फरहाना, सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। विजेताओं को सम्मानित किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी के पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम और द्वितीय आने वाली छात्रों को सम्मानित किया। इसमें स्कूल के संस्थापक चरण सिंह, अध्यक्ष ब्रिजेश आर्य, प्रबंधक राकेश कुमार, प्रधानाचार्य केपी सिंह मौजूद रहे।
शहीद मनवीर नेशनल पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
छपरौली कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फैंसी ड्रेस और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें सभी शिक्षिका मौजूद रहीं।
पिलाना स्थित तिलक पब्लिक स्कूल, यश पब्लिक स्कूल और डिफोडिल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें गजेंद्र धामा, सुमन धामा, संजय त्यागी, रवि शर्मा, शेखर नेहरू, इमराना मौजूद रहे।

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर स्थित ज्योति एकेडमी में तीज का त्योहार मना। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने तीज के बारे में बच्चों को बताया। इसमें अल्वीना पठान, शिवानी, आंचल, मीनाक्षी, प्रियंका, कोमल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed