{"_id":"5957fa034f1c1bd4798b4814","slug":"151498937859-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम का मुकदमा दर्ज करने के विरोध में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम का मुकदमा दर्ज करने के विरोध में लोगों का प्रदर्शन
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर तीन दिन पूर्व हादसे में महिला की मौत के बाद जाम लगाने का पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में लोग एसपी दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस अफसरों से झूठा मुकदमा खत्म कराने की मांग की है।
गौरीपुर जवाहरनगर के लोगों का कहना है कि गांव की महिला बबली, 28 जून की शाम पशुओं का गोबर कूड़ी पर डालने के लिए गांव के बाहर जा रही थी। गौरीपुर मोड़ के पास ट्रक ने उसको कुचल दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। इससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था। इसकी जानकारी गांव की सुरक्षा समिति व ग्राम प्रधान श्योचंद को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था और शव को रोड से उठवाने में पुलिस की मद्द की थी। उनका कहना है कि गांव के लोगों ने न जाम लगाया और न ही किसी का विरोध किया, मारपीट और वाहनों में तोडफ़ोड़ का तो सवाल ही नहीं है। उसके बाद भी पुलिस ने प्रधान और 50-60 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने शनिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामपाल, ऋषिपाल, मनोज, लक्ष्मण, सोनू, छोटू, बीरमति, जयकोर, बिमला, शीला, रणबीरी मौजूद रही। सीओ रजनीश ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।