{"_id":"595547024f1c1b4e228b466b","slug":"151498760962-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खान के बयान से पूर्व सैनिकों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान के बयान से पूर्व सैनिकों में गुस्सा
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम खान के बयान से पूर्व सैनिकों में गुस्सा
बागपत। सपा के पूर्व मंत्री आजम खान के बयान पर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा सैनिकों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले नेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कोई ओर इस तरह के बयान न दे सकें।
बृहस्पतिवार को जिला भूतपूर्व सैनिक समिति की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह ने कहा सपा आजम खान देश के सैनिकों पर अमर्यादित टिप्पणी कर अपनी ओच्छी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। जो जवान दिन रात देश की सुरक्षा कर रहे हैं, उन पर अपनी राजनीति चमकाई जा रही है। ऐसे नेता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो देश की सेना पर उल्टे सीधे बयान दें। उपाध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह खोखर ने कहा भारत की सेना अराजनैतिक, अनुशासित और परंपराओं को कायम करने वाली है। संचालन महासचिव सूबे सिंह ढाका ने किया। इसमें कैप्टन कमल सिंह, महेंद्र सिंह, महक सिंह, ब्रजपाल सिंह, हरपाल सिंह, सुभाष चंद, नारायण सिंह तेज सिंह, रमेश चंद, महावीर मलिक, भीम सिंह, विजयपाल सिंह, देशपाल सिंह आदि रहे।