{"_id":"63373724d619dd1a2b5337e0","slug":"15-secondary-schools-only-gave-proposals-for-the-post-of-clerk-baghpat-news-mrt6076416166","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 माध्यमिक विद्यालयों ने ही लिपिक पद के लिए दिए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 माध्यमिक विद्यालयों ने ही लिपिक पद के लिए दिए प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 माध्यमिक विद्यालयों ने ही लिपिक पद के लिए दिए प्रस्ताव
बागपत। शासन स्तर से लिपिक पद पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। जिले के 15 विद्यालयों ने भर्ती के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों से प्राप्त प्रस्ताव शासन को भेज दिए हैं।
तहसील प्रभारी अभिनव तोमर ने बताया कि शासन स्तर से माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पड़े लिपिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए विद्यालयों से प्रस्ताव मांगे गए थे। शासन ने 24 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रस्ताव भेजने और जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति के बाद मंडल स्तर पर आवेदन का परीक्षण कर 26 सितंबर तक शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया था। शिक्षा निदेशालय द्वारा 30 सितंबर तक प्रस्तावों की परीक्षण करने के बाद तीन अक्तूबर को विज्ञापन प्रकाशन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।
छह अक्तूबर तक भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित करने के बाद आवेदक की शैक्षिक योग्यता के आधार पर छह नवंबर को मेरिट तैयार कर 22 नवंबर को मेरिट के आधार कंप्यूटर टंकन परीक्षा कराने और चार दिसंबर को साक्षात्कार के बाद 17 दिसंबर को मेरिट सूची तैयार करने के निर्देश मिले हैं। मेरिट सूची तैयार होने के बाद जिला व मंडलीय स्तर पर आवेदक शैक्षिक प्रमाण पत्रों का परीक्षा कर 16 जनवरी तक लिपिक की नियुक्त पत्र जारी किए जाने हैं। जिले में 15 विद्यालयों की ओर से ही लिपिक पद पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए थे। विद्यालयों से प्राप्त प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिए है।
विज्ञापन
--
वर्जन
माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक पद पर भर्ती के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। जिले के 15 विद्यालयों ने लिपिक भर्ती के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराए थे। विद्यालयों से प्राप्त प्रस्ताव शासन को भेज दिए है। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक