{"_id":"5fb6b9b78ebc3ea96563880b","slug":"15-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-employment-in-crime-branch-kahkra-news-mrt511566057","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने के नाम 15 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने के नाम 15 लाख ठगे
विज्ञापन
दिल्ली निवासी व्यक्ति पर आरोप, तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव बसी निवासी एक युवक से क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने पंद्रह लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के पिता ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव बसी निवासी सत्यवीर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र को चार माह पूर्व दिल्ली निवासी संजीव ने क्राइम ब्रांच में नौकरी लगवाने की बात कही थी। पुत्र ने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी तो वे भी राजी हो गए और संजीव को 15 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि चार माह बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी ही लगवाई और न ही रुपये वापस लौटाए। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। इससे किसान परिवार दहशत में है। उसने खेकड़ा कोतवाली पुलिस से आरोपी ठग के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही रुपये वापस दिलवाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।