{"_id":"5c5f3433bdec224af71519dc","slug":"141549743155-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मियों,पुलिस व किसानों ने तेंदुए की तलाश में छाना जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनकर्मियों,पुलिस व किसानों ने तेंदुए की तलाश में छाना जंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बिनौली के जंगल में शनिवार की सुबह किसानों ने फिर तेंदुआ देखा। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों, पुलिस व ग्रामीणों ने कई घंटों तक जंगल में तेंदुए की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। किसानों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाने की मांग की।
शनिवार सुबह जंगल में गन्ने की छिलाई कर रहे अमित, मनोज तोमर किसान ने ईंख के खेत से तेंदुए को निकलते देखा तो उनके होश उड़ गए और शोर मचाते हुए भाग लिए। तेंदुए की सूचना उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस को दी। सूचना पर डीएफओ बागपत अनिल कुमार मिश्र, रेंजर बड़ौत मदनपाल सिंह, वन दरोगा रामोतार आदि वन अधिकारी, पुलिस बल व काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे तथा तेंदुए के पंजों के निशान देखते हुए जंगल में कई घंटे तेंदुए की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी ने किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस करने की मांग रखी तथा किसानों का भय निकालने के लिये पिंजरा लगाने की मांग की। डीएफओ बागपत ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का आश्वाशन देते हुए यहां पर शीघ्र ही पिंजरा लगाने की बात कही।