फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूसरे दिन भी जल भराव की समस्या से जूझते रहे लोग

दूसरे दिन भी जल भराव की समस्या से जूझते रहे लोग

Sun, 10 Feb 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जल भराव की समस्या से जूझते रहे लोग
बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार रात्रि तेज आंधी के साथ आई मूसलाधार बरसात के चलते दूसरे दिन भी लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं लौहड्डा व बड़का गांव के पास बने अंडरपास मेें जलभराव से कई गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह से चौपट है।
विज्ञापन

बता दे कि बृहस्पतिवार की रात्रि आई तेज आंधी व मूसलाधार बरसात से हिलवाड़ी गांव में मकान गिरने से नूरजहां पत्नी हनीफ की दीवार केे नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी शहनाज भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा औसिक्का गांव में साहिद पुत्र सुबराती (उम्र नौ साल) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गांव में ही उम्रजान पुत्र जाफर अली भी मकान गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही शौकीन पुत्र इजाजुदीन निवासी औसिक्का के मुर्गी फार्म की दीवार गिरने से ढाई सौ मुर्गी के चूजों की मौत हो गई। वाजिदपुर गांव मेें भी गोशाला की दीवार गिरने से वहां पर बंधी चार गायों की मौत हो गई। बिनौली क्षेत्र के खपराना गांव मेें बरसात से बचने के लिए खेत से दौड़ते वक्त दीवार से सिर टकराने से मनोज की मौत हो गई थी। वहीं बरसात रुकने के दूसरे दिन शनिवार को भी मलकपुर, बावली, हिलवाडी, बड़ौली सहित कई गांव के ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। साथ ही दर्जनों गांव में बिजली सप्लाई ठप रही। इसके अलावा लोहड्डा रजबहे के पास बने अंडरपास व बड़का गांव में रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडरपास मेें पानी भरने से इनसे जुडे़ बड़का, हिलवाड़ी, गुराना, बाम, औसिक्का सहित आधा दर्जन गांव के सैकड़ो ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed