{"_id":"5bfc513dbdec22413d18f0e2","slug":"141543262525-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नंगला सहकारी समिति की हुई वार्षिक बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नंगला सहकारी समिति की हुई वार्षिक बैठक
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। आदर्श नंगला सहकारी समिति में वार्षिक बैठक हुई, इसमें कई प्रस्ताव पारित किए। समिति में आय व्यय की जानकारी दी। जिला सहकारी बैक के मैनेजर रविंद्र वालिया ने कहा कि यदि किसान समिति में ऋण समय से जमा करता है, उस पर तीन प्रतिशत ब्याज जमा करना होता है। यदि समय पर नहीं करता है तो उस पर सात से 12 प्रतिशत का ब्याज देना होगा। इसका सीधा नुकसान किसान को होता है। समिति में अधिकतम दायित्व 727 लाख रुपये निर्धारित किया। समिति के जर्जर भवन की मरम्मत का भी प्रस्ताव पारित किया। इसकी अध्यक्षता समिति के सभापति कृष्णपाल मान ने की ओर संचालन समिति के प्रबंधक निदेशक उस्मान तोमर ने किया। इसमें संजीव राणा, राजीव राणा, भोपाल सिंह दूहून, श्रीपाल शर्मा, ओमबीर सिंह, बालेंद्र, श्याम सिंह, कृपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन