फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रदर्शन किया

अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रदर्शन किया

Tue, 27 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटवाने के लिए प्रदर्शन किया
बड़ौत (बागपत)। चंदायन गांव में कुछ लोगों ने हरिजन कॉलोनी में भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

चंदायन गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव के दलित सोमपाल को 13 अगस्त 2010 में हरिजन कॉलोनी में 70 गज का प्लॉट पूर्व प्रधान ने आवंटित किया, लेकिन अब गांव के कुछ लोग इस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने इसकी चारदीवारी तोड़ दी । यहां पड़ी झोपड़ी में भी आग लगा दी। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवैध कब्जा हटवाकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने थानाध्यक्ष बिनौली को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सोमपाल, भीम, राम प्रसाद, रमेश, नीटू, राज कुमार, रविंद्र, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed