फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हल्ला बोल कार्यक्रम को सफल बनानें रालोदियों ने झोंकी ताकत

हल्ला बोल कार्यक्रम को सफल बनानें रालोदियों ने झोंकी ताकत

Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हल्ला बोल कार्यक्रम को सफल बनानें रालोदियों ने झोंकी ताकत
बड़ौत (बागपत)। रालोद के हल्ला बोल पोल खोल के समापन पर 13 अगस्त को सराय रोड मुख्य बिजलीघर के सामने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सभा को लेकर छछरपुर, गूंगा खेड़ी गांव मेें रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक कर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

रालोद प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्म पाल तोमर व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के छछरपुर व गूंगा खेड़ी आदि मेें जनसंपर्क किया। कर्नल ब्रह्म पाल तोमर ने रालोद की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वायदों को पूरा नहीं कर पा रही है। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर किसान परेशान हैं। इसलिए रालोद ने हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका समापन अब तहसील के स्थान पर मुख्य बिजलीघर सराय रोड के सामने 13 अगस्त को जयंत चौधरी की मौजूदगी में समापन होगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, रालोद नेता अश्वनी तोमर, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, बड़ौत ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप गुराना, सुदेश प्रधान, रामपाल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed