फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   माता पिता और गुरुजन का करें सम्मान - प्रीतम सिंह वर्मा

माता पिता और गुरुजन का करें सम्मान - प्रीतम सिंह वर्मा

Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
माता पिता और गुरुजन का करें सम्मान - प्रीतम सिंह वर्मा
बड़ौत (बागपत)। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन में रविवार को सामूहिक यज्ञ हुआ, इसमें यज्ञ के ब्रहा अग्निरस मुनि व यज्ञमान जसवीर सिंह मलिक रहे। इस मौके पर प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि हम अपने उन पूर्वजों को जो पूर्व में ही जुदा हो चुके हैं अथवा मृत्यु को प्राप्त हो चुके हैं, उन्हें पितृ मानकर उनकी उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि पितर वे होते हैं जो हमारी रक्षा करते हैं। इसमें माता-पिता व गुरुजन शामिल हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, सत्यपाल पथौलिया, राजेंद्र सिंह, रामबली राणा, ओमपाल राठी, रणतेज उज्जवल, विनोद भारद्वाज, राजकुमार आर्य, सत्येंद्र उज्ज्वल, अमित कुमार, हरवीर सिंह, रीतिक आर्य, मोहन पाल, सुखपाल आदि रहे।
विज्ञापन

आर्य समाज मधुबन बड़ौत का साप्ताहिक सत्संग महेन्द्र सिंह डबास के आवास पर यज्ञ से प्रारंभ हुआ। यज्ञ के पुरोहित महेंद्र पाल चौहान रहे। सत्यपाल राठी ने कहा कि मनुष्य का मन चंचल होता है। मन मेें शुभ-अशुभ संकल्प का क्रम चलता रहता है। शुभ संकल्प लाभकारी व अशुभ संकल्प विनाशकारी होता है। इसलिए शुभ संकल्प वाला मन बनाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। इसमें चंद्रप्रकाश, सोमपाल, ओमपाल, राजेंद्र सिंह आर्य, अशोक आर्य, गौतम, अमन, जयदीप, बहादुर सिंह, सहेंद्र, सुशील चौधरी, सतेंद्र, सोमवती, राजेंद्री, राजेश, सीमा, सुमति, शारदा, संतोष, लक्ष्मी, पुष्पा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed