{"_id":"5b21775b4f1c1ba66e8b7d43","slug":"141528919899-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में लू के थपेड़े और शाम को धूल भरे गुबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में लू के थपेड़े और शाम को धूल भरे गुबार
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मौसम के गरम मिजाज ने लोगों को खूब परेशान किया। दिन में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। जबकि शाम के समय धूल के गुबार नजर आए। करीब तीन घंटे तक मौसम में धूल ही धूल छाई रही। इससे सड़क पर वाहनों की संख्या भी प्रभावित हुई। लोगों को भी सड़क से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार सुबह से ही मौसम का गरम मिजाज लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। सुबह उमस अधिक रही और दोपहर के समय लू ने लोगों को खूब झुलसाया। आसमान में कुछ देर के लिए बादल छाए तो लोगों को बारिश की आस जगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। जबकि शाम तीन बजे के बाद आसमान में धूल भरे गुबार खूब उड़े। इससे सड़क पर दुपहिया वाहनों की संख्या कम हो गई। कई घंटे तक धूल भरे गुबार उड़ते रहे, इससे दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, शहर के अलावा देहात में भी बिजली कटौती के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया। अधिक गर्मी के कारण डायरिया और डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक संख्या में ओपीडी तक पहुंचे। डॉक्टरों ने कहा अधिक धूप में घर से बाहर न निकलें, नियमित रूप से पानी का सेवन करते रहें। लू से बचाव करें और चश्मा पहनकर या छाता लेकर धूप में निकलें।