{"_id":"5b1ed7f54f1c1bb06e8b77e7","slug":"141528748021-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन भुगतान न होने पर शिक्षकों ने जतायी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन भुगतान न होने पर शिक्षकों ने जतायी नाराजगी
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन भुगतान न होने पर रोष जताया
बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में शिक्षकों का मई माह का वेतन भुगतान न मिलने पर नाराजगी जताई गई। जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह की अध्यक्षता और संजीव के संचालन में बैठक आहुत हुई। इसमें परिक्षेत्र प्रभारी स्वराजपाल दूहन ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली दोषपूर्ण होने के कारण आए दिन शिक्षकों को नियमित रूप से वेतन भुगतान के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इससे शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मूल्यांकन कार्य का भुगतान न मिलने पर नाराजगी गयी और नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में वीरेंद्र सरोहा, कृष्णपाल सिंह, प्रमोद तोमर, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो