{"_id":"5ad652c24f1c1b9e098b51d4","slug":"141523995330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 अप्रैल तक हैंडओवर कर दिया जाएगा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 अप्रैल तक हैंडओवर कर दिया जाएगा ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। एनएचएआई के सीजीएम डॉ. बीएस सिंगला ने निर्माणाधीन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल तक एक्सप्रेस-वे सरकार को हैंडओवर कर दिया जाएगा। निर्माणाधीन कंपनियों को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंगलवार को कुंडली से खेकड़ा तक निरीक्षण किया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य देखने के लिए मंगलवार को एनएचएआई के सीजीएम डॉ. बीएस सिंगल विभाग की टीम के साथ पहुंचे। सोनीपत के सेवली में टोल प्लाजा का भ्रमण किया। इसके बाद कंपनी के ऑफिस में निर्माण में जुटी कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर लिया जाना चाहिए। इसके बाद सीजीएम ने एक्सप्रेस-वे का भ्रमण किया। बागपत में यमुना पुल, मवी कलां में मिनी टोल प्लाजा और खेकड़ा में रेलवे के पुल का निर्माण कार्य भी देखा। उन्होंने बताया कि वाहनों का आवागमन रुकवा दिया गया है। एक्सप्रेस-वे की सफाई का कार्य चल रहा है। हादसे का भी खतरा रहता है। एक्सप्रेस-वे से कई राज्यों के लोगों को लाभ होगा और दिल्ली में वाहनों की एंट्री कम होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाना चाहिए।
जल्द आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी
खेकड़ा। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रस्तावित है। इससे पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भ्रमण करेंगे।
फूल होंगे आकर्षण का केंद्र
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के फूल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। निर्धारित दूरी पर अलग-अलग रंगों के फूल लगाए जाएंगे।
प्रत्येक 20 किमी पर एंबुलेंस
खेकड़ा। एक्सप्रेस-वे के प्रत्येक 20 किमी पर एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी, इसके अलावा क्रेन की व्यवस्था भी होगी। ओवरलोड वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चलने की छूट नहीं रहेगी।