{"_id":"5ad4faf44f1c1b350a8b4d9a","slug":"141523907316-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट में स्वच्छ भारत अभियान ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट में स्वच्छ भारत अभियान ने दम तोड़ा
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
कस्बा दोघट में जगह-जगह नगे कूड़े के ढेरों ने स्वच्छता अभियान की पोल खोल दी है। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। इससे कस्बावासियों में आक्रोश पनप रहा है।
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान ने दोघट कस्बे में दम तोड़ दिया है। कस्बे में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी कई दिनों से कूड़े को नहीं उठा रहे है। गंदगी के कारण कस्बे में संक्रामक रोग फैलने की खतरा बना हुआ है और मच्छरों की भरमार है। कस्बा के दिनेश, बिट्टू, गोविंद, रविंद्र, रमेश आदि कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गंदगी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कस्बे में फॉगिंग कराने की भी मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को समस्या दूर करने के लिए निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई होगी।