{"_id":"5ad3ab254f1c1b82028b4b31","slug":"141523821349-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट-टीकरी व दाहा-टीकरी मार्ग गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट-टीकरी व दाहा-टीकरी मार्ग गड्ढों में तब्दील
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। टीकरी-दोघट मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इससे इस मार्ग पर चलने वालों को परेशानी हो रही है और दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। क्षेत्रवासियों ने डीएम से हस्तक्षेप कर टीकरी-दोघट मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
दोघट से टीकरी मार्ग की सड़क टूट गई है। मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। यह मार्ग दो कस्बों को आपस में जोड़ता है। इस पर आवागमन अधिक रहता है। सड़क में गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। रविवार को बाइक गड्ढे में गिरने से किशनपुर बराल निवासी पवन घायल हो गया। मार्ग पर चलने वाले वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इन मार्ग पर कई गन्ना क्रय केंद्र है। जान जोखिम में डालकर चार गन्ने से लदे ट्रक लेकर इस मार्ग से गुजरते हैैं। मार्ग टूटा होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दाहा-टीकरी मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में गहरे गड्ढे बन हैं। क्षेत्र वासी सत्यवीर सिंह राठी, महक सिंह राणा, सुरेश पंवार ने डीएम से हस्तक्षेप कर टीकरी-दोघट और दाहा-टीकरी मार्ग को को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।