फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   क्रॉस वोटिंग पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रालोद से निष्कासित

क्रॉस वोटिंग पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रालोद से निष्कासित

Sun, 25 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
क्रॉस वोटिंग पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रालोद से निष्कासित
बागपत। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों से घिरे छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देश के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया गया। सहेंद्र सिंह प्रदेश में रालोद के इकलौते विधायक थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के नौ उम्मीदवार जीते, जबकि बसपा के भीमराव अंबेडकर को हार का सामना करना पड़ा था। हार की वजह क्रॉस वोटिंग रही। जिन विधायकों ने संभावित क्रॉस वोटिंग की, उनमें छपरौली सीट से रालोद के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का नाम भी चर्चा में रहा। शनिवार को दिनभर पर रालोद ने प्रकरण पर मंथन किया। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने दोपहर बाद सहेंद्र सिंह रमाला को पार्टी से निष्कासित कर दिया। रालोद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के निर्देशों के विरुद्ध कार्य करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने निष्कासन की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed