{"_id":"5ab6aa154f1c1b2c678b47be","slug":"141521920533-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के शूटर का आस्ट्रेलिया में जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के शूटर का आस्ट्रेलिया में जलवा
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ऑस्ट्रेलिया मेें चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप मेें खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के शूटर ने दमदार प्रदर्शन कर दो पदक जीते। सूचना पर शूटरों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शूटरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और शूटर के बड़ौत आगमन पर स्वागत करने का निर्णय लिया।
खेल इंडिया ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के अध्यक्ष भगत सिंह ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में 19 से 29 मार्च तक आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप चल रहा है। इस चैंपियनशिप मेें एकेडमी के शूटर गौरव राणा निवासी निरपुड़ा ने दमदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत स्पर्धा मेें सिल्वर मेडल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। एकेडमी के अध्यक्ष ने बताया कि शूटर का एकेडमी पर पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। खुशी जताने वालों में उदित, उज्ज्वल, आदित्य, विवेक, कुनाल, वंश, जितेंद्र तोमर, नवीन आदि रहे।