{"_id":"5ab406374f1c1ba2238b6b8f","slug":"141521747511-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह करोड़ से होगा टीकरी का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह करोड़ से होगा टीकरी का विकास
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
नगर पंचायत टीकरी में बोर्ड बैठक हुई। इसमें आगामी बजट प्रस्तुत किया । इसमें बताया वित्तीय वर्ष 2018-19 में 11 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष सोमपाल राठी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 11 करोड़ रुपये का बजट पारित किया । कस्बे में खराब पड़े हैंडपंपों का रिबोर कराया जाएगा। टूटी सड़कों का निर्माण एवं नालों और नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। कस्बे में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। कस्बे में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साफ-सफाई भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संचालन अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने किया। इसमें विनोद कुमार, अशोक कुमार, पूनम, ममता, प्रवेश, बाबूराम, राजीव, राहुल, संजीव, राजपाल, रामवीरी, सोहनवीरी, राहुल आदि रहे।