{"_id":"5aa18d7d4f1c1bae758b464a","slug":"141520536957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में गम, बुझ गया इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में गम, बुझ गया इकलौता चिराग
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सहारनपुर में हुए हादसे में मऊ गांव के सिपाही अमित धामा की मौत से गांव में गम का माहौल है। अमित परिवार का इकलौता चिराग था। पिता और चाचा की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार के लोग हादसे की जानकारी मिलते ही सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि अमित धामा के पिता रूपेंद्र धामा की कई साल पहले मौत हो गई थी। अमित अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। उसकी शादी हो चुकी है और एक बेटा और एक बेटी है। बृहस्पतिवार शाम को करीब सात बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली। परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। परिवार के अधिकतर सदस्य सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। अमित के पिता, चाचा और दादा का पहले निधन हो चुका है।
कंडेरा में लगा लोगों का जमावड़ा
रमाला। सहारनपुर में हादसे में घायल हुए कंडेरा गांव के टिमली के घर पर भी लोगों का जमावड़ा लग गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि डॉक्टरों ने हालत ठीक बताई है। परिवार के लोग सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। उधर, बामनौली गांव में अमित तोमर के घर भी लोगों की भीड़ लग गई। एक ही जिले के होने के कारण तीनों सिपाहियों में मित्रता थी।