फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों के लिए शासन से पहुंचा दो क्विंटल सरसों का बीज

किसानों के लिए शासन से पहुंचा दो क्विंटल सरसों का बीज

Wed, 27 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए शासन से पहुंचा दो क्विंटल सरसों का बीज
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर शासन से क्षेत्र के किसानों के लिए दो क्विंटल सरसों का बीज भेजा। किसानों को सरसों का बीज लेने पर प्रति किलो 25 रुपये की छूट भी दी जाएगी। मंगलवार को कृषि विभाग के अफसरों ने भंडार पर पहुंचे किसानों को बीज बांटा।

हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने बताया विभागीय योजना के अंतर्गत इस बार बड़ौत तहसील क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए दो क्विंटल बीज पुसा पिताम्बरी वैरायटी का सरसों का बीज भेजा गया है। इस में काश्तकारों को प्रति किलो बीज पर 25 रुपये का अनुदान मिलेगा। यह अनुदान केवल उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने पंजीकरण करा रखा है। उन्होंने बताया प्रति किलो बीज 72.20 रुपये काश्तकारों को जमा करना होगा। इसके बाद योजना के तहत उनके खातों मेें अनुदान की धनराशि पहुंच जाएगी। गोदाम इंचार्ज नारंग और एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान ने मंगलवार को दर्जनों किसानों को सरसों का बीज वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed