{"_id":"59c9637c4f1c1bbe538b46bc","slug":"141506370428-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में किसानों ने सहकारी समिति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली में किसानों ने सहकारी समिति का पुतला फूंका
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट/ बड़ौत (बागपत)। मलकपुर मिल के किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान न किए जाने से नाराज किसानों ने बामनौली गांव में सहकारी समिति मलकपुर के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
बामनौली गांव में किसानों की मैन बाजार में सुभाष के आवास पर बैठक हुई। बैठक में किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। किसानों ने कहा मलकपुर मिल पर किसानों का करीब 280 करोड़ रुपये बकाया भुगतान है। इसे सरकार दिलाना नहीं चाह रही है। किसानों को एक माह पहले एसडीएम बड़ौत ने 15 दिन में भुगतान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक नहीं दिलवाया । नाराज किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मैन बाजार में गन्ना सहकारी समिति मलकपुर का पुतला जलाया तथा चेतावनी दी यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया तो अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे।
किसानों ने बताया पिछले दिनों मिल मालिकों ने गन्ना आयुक्त को एक शेड्यूल जारी किया । इसमें मार्च तक गन्ना भुगतान करने को कहा गया। जब पिछला भुगतान मार्च तक देंगे तो इस वर्ष का कब तक मिलेगा। किसानों ने कहा भुगतान न दिए जाने तक किसान मलकपुर मिल को गन्ना नहीं देंगे और मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों की जगह दूसरे मिलों के क्रय केंद्र स्थापित कराएंगे। इस मौके पर नरेश कुमार पूर्व डायरेक्टर, बाबूराम, सहेंद्र पाल, योगेंद्र, रामबीर, राज कुमार, सुभाष तोमर, मांगेराम, उमेश कुमार, कृष्णपाल, धर्मपाल, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
बड़ौत प्रतिनिधि के अनुसार बामनौली गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एकत्र होकर मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी की और बकाया गन्ना भुगतान न देने पर मिल प्रशासन का पुतला दहन किया। साथ ही जल्द भुगतान न देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें किसान नरेश कुमार पूर्व डायरेक्टर, बाबूराम, सहेंद्र, योगेंद्र, रामकुमार, मांगेराम, धर्मपाल, भूरा आदि रहे।