फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे निर्माण के लिए कांग्रेस ने किया कलक्ट्रेट में हंगामा

हाईवे निर्माण के लिए कांग्रेस ने किया कलक्ट्रेट में हंगामा

Thu, 14 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
हाईवे निर्माण के लिए कांग्रेस ने किया कलक्ट्रेट में हंगामा
बागपत। जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने कहा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण नहीं होने से चार जिलों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा कोल्हू के लिए पर्यावरण और प्रदूषण अनुमति गलत है। उन्होंने कहा गन्ने का दाम 400 रुपये देने, हाईवे के अलावा और बड़ौत-बुढाना - मुजफ्फरनगर मार्ग निर्माण, छपरौली यमुना पुल जल्द से जल्द बनवाने, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और दवा की कमी पूरी कराने, बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर पाबंदी लगाने, डिग्री तक के कॉलेजों में अवैध वसूली पर रोक लगाने और प्राइवेट कॉलेजों में यातायात व्यवस्था की जांच कराने की मांग की । इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह, हेमंत एडवोकेट, ठाकुर शैलेंद्र प्रधान, राकेश शर्मा, तेजवीर तोमर, तेजवीर तोमर, घनश्याम शर्मा, हरबीर सिंह, आशीष वर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, योगेश, ओंकारदत्त शर्मा, धर्मपाल सिंह, बाबू खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed