{"_id":"59adaf604f1c1b726a8b4b15","slug":"141504554848-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तीरंदाजों का इंडिया टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तीरंदाजों का इंडिया टीम में चयन
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा-टीकरी के दो तीरंदाजों का जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए इंडिया की टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी अर्जेंटीना में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
वेदवान आर्चरी एकेडमी के कोच सचिन वेदवान ने बताया रोहतक के साईं सेंटर में दो से तीन सितंबर तक चले ट्रायल के आधार पर महिला तीरंदाज मधु वेदवान और तीरंदाज शेखर वेदवान का चयन हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी दो से दस अक्तूबर तक अर्जेंटीना में चलने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया मधु वेदवान पहले भी इंडिया टीम की तरफ से कई बार खेल चुकी है और दोनों ही खिलाड़ी नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। बागपत तीरंदाजी संघ के सचिव सुनील पंवार ने बताया सुविधाओं के अभाव में भी उक्त खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।