फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेम भावना ही अहिंसा की आत्मा है- जैन संत अरूण मुनि

प्रेम भावना ही अहिंसा की आत्मा है- जैन संत अरूण मुनि

Fri, 28 Jul 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रेम भावना ही अहिंसा की आत्मा है- जैन संत अरूण मुनि
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि प्रेम भावना ही अहिंसा की आत्मा है। विचार भले ही एक दूसरे से भिन्न हो मगर प्रेम भाव सबसे रखो।
वे बृहस्पतिवार को जैन स्थानक शहर में धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में कायरती लानी है तो पाप कर्म करने से कायर बन जाओगे। जब मन से सभी प्रकार का भय निकल जाएगा तो मनुष्य पाप कर्म छोड़कर पुण्य कर्म की ओर बढ़ेगा। धर्म से बड़ी कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंसा ही दुखों का कारण है। काया से इतनी हिंसा नहीं होती जितनी अधिक हिंसा मन व वाणी से कर लेते हैं। महावीर भगवान ने पहला पाठ प्रेम भाव का ही बताया है। एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना हो। किसी के द्वारा अपमान करने पर उससे बदला लेने की बात सोचने मात्र से ही हिंसा का पार्ट लग जाता है।

उन्होंने कहा कि अहिंसा धर्म सारें संसार का धर्म है। वह केवल जैन समाज की बपौती नहीं। सभी धर्म हिंसा न करने की बात कहते हैं। लेकिन आज का व्यक्ति कठोर हो गया है। भाई तो है पर भाईचारा समाप्त हो गया है। फिर भी दिखावा मात्र के लिये उनमें प्रेम भाव होता है। भले ही अंदर कालिख क्यों न भरी पड़ी हो। इससे पूर्व आगम मुनि ने धर्मसभा में विचार रखे। धर्मसभा में जयप्रकाश जैन, सोमपाल, राजीव जैन, अतुल जैन, हंस कुमार जैन, कालू जैन, शेलबाला, इंद्राणी, अनुराधा, मोनिका, पूनम आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed