{"_id":"597256034f1c1b317f8b4634","slug":"141500665347-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल उपभोक्ताओं को मुफ्त मे विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल उपभोक्ताओं को मुफ्त मे विद्युत कनेक्शन
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीपीएल उपभोक्ताओं को मिलेगा
मुफ्त मेें विद्युत कनेक्शन
बड़ौत (बागपत)। अब नगर के बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को मुफ्त विद्युत कनेक्शन मिलेगा। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने योजना के तहत नगर में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया।
एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात अवर अभियंता आलोक कुमार ने आर्य समाज मंदिर में कैंप लगाकर विद्युत संबंधी समस्याएं सुनीं। लोगों ने नगर में जर्जर विद्युत तार बदलवाने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर बदलने, त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक कराने सहित अन्य मांगें उठाईं। जेई आलोक ने बताया कि शासन के निर्देश पर आगामी 23 जुलाई को एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर बीपीएल उपभोक्ताओं को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कनेक्शन के लिए दो पासपोर्ट फोटो, मकान के सामने खड़ा होकर एक फोटो और आधार कार्ड की प्रति लानी होगी। उधर, जेई टाऊन इंद्रपाल ने मुख्य शिकायत केंद्र पर कैंप लगाकर योजना के बारे में अवगत कराया। इस दौरान एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक, सोमपाल, एसडीओ अनिल सहित अन्य मौजूद रहे।