{"_id":"59691ba84f1c1bac238b4670","slug":"141500060584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मकान तोड़ते समय मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मकान तोड़ते समय मजदूर की मौत
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मकान तोड़ते समय छत से गिरकर मजदूर की मौत
बड़ौत (बागपत)। सर्राफा बाजार में जर्जर मकान तोड़ते समय एक मजदूर की मकान की छत से गिरकर मौत हो गई। उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
मृतक सतबीर (50 वर्ष) पुत्र त्रिलोकचंद औसिक्का गांव का रहने वाला था। उसके बेटे गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 जुलाई को मजदूरी पर उसका पिता सर्राफा बाजार में जर्जर मकान तोड़ने का कार्य कर रहा था। जब उसका पिता पहली मंजिल से पत्थर तोड़ रहा था, तो वजन ज्यादा होने के कारण वह पत्थर सहित नीचे सड़क पर आ गिरा, जिससे उनकी गर्दन टूट गई। पहले उनका बड़ौत के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। लेकिन, हालत गंभीर होने पर उन्हें सोनीपत हरियाणा में इलाज कराया। वहां भी हालत ठीक न होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने तहरीर में यह भी बताया कि मकान मालिक उन पर दबाव बना रहा है कि कानूनी कार्रवाई न करें और उन्हें धमकी भी दे रहा है। मजदूर की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।