फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़के हुई जलमग्न

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़के हुई जलमग्न

Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सड़के हुई जलमग्न
बागपत। चार दिन की बारिश से तापमान में गिरावट आई। सड़के पानी से भरी हुई है। शनिवार की दोपहर अचानक बारिश होनी शुरू हो गई जो काफी देर तक होती रही। गांवों के हालत सुधर नहीं रहे है। लोग बारिश रुकने की दुआएं करने लगे। पक्के घाट पर बच्चों ने मस्ती की। बारिश का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन

उमस और भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को चार दिनों की बारिश ने आराम दिया। धूप और गर्म हवा में घरों से निकलना भी दुर्भर हो गया था। चार दिन की बारिश से लोगों को राहत मिली। सड़के जलमग्न हो गई। वाहन चालकों को मार्गों से निकालने में असुविधा पहुंची। दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर तो हालत बद से बदतर हो गए। हाईवे के गड्ढों के कारण बारिश में जाम लगता रहा। वाहन चालकों को जलभराव और कीचड़ के बीच से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा। अधिकांश गड्ढे तालाब बन गए हैं। पानी से भरे गड्ढों को बचाने के लिए वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। दोपहर हुई बारिश से तापमान में ठंडा हो गया। गांवों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। तालाब का पानी रास्तों पर भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed