{"_id":"5956a9664f1c1b423b8b4a0f","slug":"141498851686-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा 68 बूथों पर उपचुनाव, तैयारियां हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा 68 बूथों पर उपचुनाव, तैयारियां हुई पूरी
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वार्ड एक के जिला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। 15 गांवों में 68 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। इसको दो जोन में बांटा है। आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए 400 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई ।
बागपत विधानसभा से भाजपा विधायक योगेश धामा ने विधायक बनने के बाद जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। वार्ड एक पर रिक्त हुए सदस्य पद को लेकर प्रशासन ने एक जुलाई को उपचुनाव की तिथि निर्धारित की। इसके लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म दाखिल किए । आज शनिवार को होने वाले मतदान के लिए कलक्ट्रेट से 68 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। 15 गांवों में उपचुनाव होगा। जहां प्रशासन ने बेरिकेटिड की व्यवस्था दुरुस्त कर ली है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 400 पुलिस कर्मियों की तैनाती की।
रिटर्निंग ऑफिसर/ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह ने बताया उप चुनाव को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा है। इसमें जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की। इसके अलावा 32 अफसरों को अन्य कार्यों में लगाया है। मतदान स्थलों के 200 मीटर दायरे में लोगों को भीड़ न जुटने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, एएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया उपचुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराया जाएगा। सभी बूथों का निरीक्षण किया। उधर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने भी अफसरों को चुनाव में गड़बड़ी न होने देने के निर्देशित किया है।