फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली कटौती पर भड़के रालोदियां

बिजली कटौती पर भड़के रालोदियां

Sun, 18 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती पर भड़के रालोदियां
बिजली कटौती पर भड़के रालोद कार्यकर्ता
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। विद्युत कटौती पर शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाद मेें अधिशासी अभियंता से वार्ता कर समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व विधायक साहब सिंह के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि पिछले एक माह से हो रही विद्युत कटौती से आमजन बेहाल हैं। बिजली कटौती के चलते रोजेदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से विभागीय अधिकारियों द्वारा भेजे जा रहे ऋटिपूर्ण विद्युत बिल लोग की परेशानियों बढ़ा रहे हैं। जगह-जगह विद्युत पोल व लाइनें जर्जर हालत में है। जो आए दिन टूटते रहते हैं। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ऊपर से जितनी सप्लाई मिल रही है, उतनी ही लोगों को दी जा रही है। पूर्व विधायक साहब सिंह ने 19 जून को जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर सुहेल मलिक, तेजवीर तोमर, सलाऊदीन, अनीस, बब्बू खान, अतिकुदीन, यूनुस, इमरान, कासिम, हाफिज, सुबराती, इरशाद, सरीफ, ठेकेदार राजेंद्र, आरिफ, मुस्ताक, इस्ताकार बिलाल, डॉ. इरफान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed