फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गंदगी से अटे पड़े हैं शहर के नाले

गंदगी से अटे पड़े हैं शहर के नाले

Fri, 16 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से अटे पड़े हैं शहर के नाले
बागपत। शहर के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। बरसात के मौसम से इनकी सफाई की तैयारी है। डीएम ने सख्त हिदायत दी है कि बरसात से पहले प्रत्येक नाले की सफाई हो जानी चाहिए। पालिका ने नौ लाख रुपये में ठेका छोड़ा है।
विज्ञापन

बागपत शहर में 18 नाले है। अधिकांश नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। उनका पानी सड़कों पर आ जाता है। उनके आसपास रहने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में तो हाल-बेहाल हो जाता है। वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल रहता है और संक्रामक रोग फैल जाते है। सबसे ज्यादा लोग बुखार, डायरिया आदि बीमारी की चपेट में आ जाते है। इनमें जान भी चली जाती है। इसको लेकर शासन काफी सतर्क है। इसी को देख डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने पिछले दिनों नगर पालिका और नगर पंचायत के अफसरों के साथ मीटिंग कर नालों की बरसात से पहले सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके मद्देनजर नालों की सफाई शुरू हो गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने कहा नालों की सफाई के लिए नौ लाख रुपये का ठेका दिया। शहर के राष्ट्रवंदना चौक के पास से गुजर रहे नाले की सफाई हो भी गई है। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed