{"_id":"5942e3124f1c1bdf5e8b46ff","slug":"141497555730-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबा किसान, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबा किसान, मौत
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर। खट्टा प्रह्लादपुर गांव का किसान ट्रैक्टर चलाते समय अचानक जमीन पर गिर गया। इससे उसके ऊपर को ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। मेरठ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
खट्टा प्रह्लादपुर निवासी सुनील (35) पुत्र राजेंद्र बृहस्पतिवार सुबह ढिकौली गांव के अपने साथी के ट्रैक्टर में सामान लेकर घर लौट रहा था। गांव के पास ही ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक सुनील जमीन पर गिर गया। ट्रैक्टर का पीछे का टायर सुनील के ऊपर चढ़ गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसको अस्पताल लेकर गए। वहां के चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके एक बेटा और एक बेटी है।