फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   1,400 vehicles challaned and licensed gun seized on Delhi-Dehradun Expressway.

Baghpat News: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर 1400 वाहनों के चालान, लाइसेंसी बंदूक की जब्त

Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
1,400 vehicles challaned and licensed gun seized on Delhi-Dehradun Expressway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात यातायात पुलिस ने तीन घंटे का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1400 वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने एक युवक को सैनिक पिता की बंदूक के साथ गिरफ्तार कर बंदूक जब्त की।
यह संयुक्त अभियान यातायात और कोतवाली पुलिस की टीम ने काठा टोल प्लाजा के पास चलाया। अभियान के तहत दिल्ली और देहरादून से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों में तेज आवाज वाले हूटर और सायरन लगे हुए पाए। इसके अतिरिक्त, कई वाहन चालक शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए मिले। इन सभी की मशीन से जांच की गई और नियमानुसार चालान काटे गए।
विज्ञापन

चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने, सीट बेल्ट न लगाने और काली फिल्म का प्रयोग करने जैसे उल्लंघनों के लिए किए गए। यातायात निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने कहा कि हादसों को रोकने के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह अभियान तीन घंटे तक चला, जिसमें दो घंटे के भीतर ही 1400 चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed