फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   14 thousand cusec water left in Yamuna

यमुना में छोड़ा 14 हजार क्यूसेक पानी, जलस्तर बढ़ा

Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
14 thousand cusec water left in Yamuna
बागपत। हथिनीकुंड बैराज से रविवार को यमुना में 14 हजार 678 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, सिंचाई विभाग ने सभी चौकी प्रभारियों को निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को एक लाख क्यूसेक, शनिवार को 79 हजार क्यूसेक और रविवार को 14 हजार 678 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। यमुना किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकते हैं। जलस्तर बढ़ने पर यमुना में कटान होने से किसानों की फसलें खराब होने की आशंका हो सकती है। बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी चौकी प्रभारियों को अलर्ट कर नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। रविवार को हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी सोमवार तक बागपत पहुंचेगा। फिलहाल जिले में बाढ़ की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed