बागपत। पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारी और डीएम कार्यालय की एक महिला कर्मचारी समेत 135 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब जिले में बढ़कर 1386 संक्रमित हो गए हैं और 858 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सीमएओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिसलाइन के कर्मी, नगर की कैनरा बैंक की महिला कर्मचारी, पुराना कस्बा निवासी एक महिला, डीएम कार्यालय की एक महिला, देशराज मोहल्ला का एक युवक, मेहनवा गांव के तीन युवक, महिला थाना का एक पुलिसकर्मी, गायत्रीपुरम की एक महिला, माता कॉलोनी का एक युवक, कोर्ट रोड गली नंबर छह की एक महिला संक्रमित मिली हैं। बड़ौत क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शबगा गांव में चार, बड़ावद गांव में चार, नगर की बावली व गुराना रोड पर एक-एक, नगर की पट्टी चौधरान में चार, जौनमाना में एक, बावली में एक, नगर के पांडव नगर, मधुबन कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी में एक-एक संक्रमित मिला है। बिनौली क्षेत्र के दोघट, गांगनौली व सिरसली में एक-एक संक्रमित मिला है। इनके अतिरिक्त खेकड़ा कस्बा में चार महिला व एक पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।