{"_id":"5c0c18e0bdec22418b5fe7a7","slug":"131544296672-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य राज्यों में भी सरकार बनायेगी भाजपा- डॉ. सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य राज्यों में भी सरकार बनायेगी भाजपा- डॉ. सत्यपाल
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल के जो नतीजे आए हैं, उन्हें अधिकृत नहीं कहा जा सकता। 11 तारीख को मतगणना के बाद भाजपा ही पूर्ण बहुमत से आएगी।
वे बिनौली रोड पर विष्णु पीवीआर हॉल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीवीआर के खुलने से इस क्षेत्र का विकास होगा क्योंकि यहां के लोग अधिक पैसा खर्च कर दूसरे स्थानों पर फिल्म देखने जाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि अब गरीब कैंसर पीड़ितों का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में निशुल्क होगा। जब उनसे पूछा गया कि राजस्थान व अन्य प्रदेशों में चुनाव में एग्जिट पोल जो आंकडे़ दे रहे हैं, उनमें भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 11 दिसंबर को जब मतगणना होगी तो उसमें भाजपा ही भारी बहुमत से राज्यों में सरकार बनाएंगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, डॉ. नीरज कौशिक, भास्कर दत्त शर्मा, शिवेंदू, भासु तोमर व काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।