{"_id":"5bfda394bdec2241cc618025","slug":"131543349140-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की पर्चियां न मिलने से किसानों का समिति कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की पर्चियां न मिलने से किसानों का समिति कार्यालय पर हंगामा
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। गन्ने की पर्चियां न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को बड़ौली रोड स्थित गन्ना सहकारी समिति मलकपुर पर पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। किसानों ने जल्द मांग पूरी न होने पर तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को समाजसेवी विपिन पूनिया के नेतृत्व में सिनौली, बरवाला, बावली, मलकपुर, बड़ौली आदि गांवों के किसान गन्ना सहकारी समिति मलकपुर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि उन्हें समिति द्वारा पर्याप्त संख्या में पर्चियां नहीं भेजी जा रही हैं, इससे गन्ना छिलाई को लेकर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों को अभी तक उनके कैलेंडर की भी जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर समिति के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, किसानों का शोषण सहन नहीं होगा। हंगामा करने वालों मेें राजपाल, डॉ. वेदपाल, विपिन, राजेंद्र, अशोक, मन्नू, ओमपाल, कपिल, सुरेंद्र, हरवीर, नेत्रपाल, आजाद, महक सिंह, संजीव आदि रहे।