फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सपा कार्यकर्ता बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भड़के

सपा कार्यकर्ता बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भड़के

Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भड़के
बड़ौत (बागपत)। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मलकपुर चीनी मिल पर जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बाद मेें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द से जल्द भुगतान की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को सपा कार्यकर्ता अर्जुन अवार्डी व सपा नेता शौकेंद्र पहलवान के नेतृत्व मेें मलकपुर चीनी मिल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। शौकेन्द्र पहलवान ने कहा कि भाजपा सरकार व मलकपुर चीनी मिल मालिकों की मिलीभगत से जनपद के सैकड़ों किसान बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों के बच्चों की शादी तक नहीं हो पा रही है। परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन मलकपुर चीनी मिल के अफसर हठधर्मिता पर उतर गए हैं, इससे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार की मिलीभगत से ही मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं, इसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि जल्द ही मिल ने किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया तो जनपद के किसान सपा के नेतृत्व में मिल के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
विज्ञापन

सपा नेता रणधीर प्रधान ने कहा कि किसानों को एकजुट करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सपा की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। अब किसानों का शोषण सहन नहीं होगा। बाद मेें कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान संबंधी मांगों को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन देने वालों मेें शौकेंद्र पहलवान, रणधीर प्रधान, इस्लाम प्रधान, अनुज पंवार, ओमवीर पहलवान, अनुज कुमार, यासीन, ललित जैन सभासद, वसीम, हरपाल, अमित, सत्यपाल सिंह, दीपक, इमरान, बिंदू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed