{"_id":"5b5e14d44f1c1bac7d8b5583","slug":"131532892372-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के बाद गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के बाद गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर हर साल श्रावण माह मेें हरिद्वार से लाखों शिव भक्त कांवड़िए कांवड़ लेकर आते हैं, लेकिन इस बार शिव भक्तों को पथरीली व गड्ढायुक्त सड़कों से गुजरना पड़ेगा। इसकी वजह है कि बरसात से नगर व क्षेत्र के मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
श्रावण माह शुरू हो गया है और मंदिरों में भी शिव शंकर की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। शिव भक्तों ने भी हरिद्वार से कांवड़ लाना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार शिव भक्तों की राह कठिन होगी, क्योंकि पिछले चार दिन से हो रही बरसात के कारण बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग सहित अन्य मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं, लेकिन न तो प्रशासन का इस ओर ध्यान जा रहा है और न ही जनप्रतिनिधियों का। इससे शिव भक्तों में रोष पनप रहा है। रविवार को ब्राह्मण एकता कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक नगर अध्यक्ष मन्नू तिवारी के आवास पर हुई, इसमेें जर्जर सड़कों को लेकर आक्रोश जताया। यदि जल्द ही प्रशासन ने गड्ढा युक्त सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू नहीें कराया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सोनू खोखर, पं. आकाश भारद्वाज, ललित, कपिल, अमित, सुधीर, देव, प्रवीण, विक्की आदि रहे।