फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली क्षेत्र के 34 अभ्यर्थी मेडिकल पास

छपरौली क्षेत्र के 34 अभ्यर्थी मेडिकल पास

Wed, 13 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र के 34 अभ्यर्थी मेडिकल पास
बागपत। यूपी पुलिस सिपाही और पीएसी के पदों पर सीधी भर्ती 2015 में चयनित छपरौली थाना क्षेत्र के अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन में शारीरिक परीक्षण हुआ। इस दौरान चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं मेडिकल में फेल हुए अभ्यर्थियों ने पैनल के चिकित्सकों पर सही तरीके से मेडिकल न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन बागपत में मंगलवार को छपरौली थाना क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण हुआ। क्षेत्र से 50 अभ्यर्थियों का यूपी पुलिस की सीधी भर्ती 2015 में चयन हुआ है। नोडल अधिकारी सीओ बागपत दिलीप सिंह ने बताया कि पहले दिन छपरौली थाना क्षेत्र के चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण हुआ। इसमें चार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 34 अभ्यर्थियों ने मेडिकल पास किया। 12 अभ्यर्थी मेडिकल में फेल हो गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को छपरौली क्षेत्र के दो और रमाला थाना क्षेत्र के 48 अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण होगा। तीन चिकित्सकों के पैनल ने अभ्यर्थियों का मेडिकल किया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मेडिकल में फेल हुए अभ्यर्थियों ने पैनल के चिकित्सकों पर अनट्रेड होने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि जिन चिकित्सकों को शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा गया है, वह गलत तरीके से मेडिकल कर रहे हैं। चिकित्सकों को बदलकर दूसरे चिकित्सकों से उनका मेडिकल दोबारा कराया जाए। वे मेडिकल में फिट है। उन्हें गलत तरीके से फेल किया गया है। वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि सीएमओ बागपत ने चिकित्सकों का पैनल गठित किया है। मेडिकल में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed