{"_id":"5ab803504f1c1b3a058b74bc","slug":"131522008912-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरक्षर नहीं पढ़े-लिखे कर रहे देश में घोटाले : चंद्रप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरक्षर नहीं पढ़े-लिखे कर रहे देश में घोटाले : चंद्रप्रकाश
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। समाज कल्याण के आयुक्त चंद्र प्रकाश ने कहा कि देश में जितने भी घोटाले हुए है वह सभी पढ़े-लिखे व्यक्तियों ने किए हैं, क्योंकि वह शिक्षा का स्तर ही भूल गए हैं। युवाओं से दिव्यांग की सेवा के लिए आगे आने की अपील की। युवा अपने साथ-साथ समाज, प्रदेश और राष्ट्र के बारे में भी सोचे। युवाओं के कंधे पर देश को आगे बढ़ाने का भार है।
तरूण मित्र परिषद के तत्वावधान में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित स्यादवाद इंस्टीट्यूट में आयोजित दिव्यांग कैंप का समाज कल्याण आयुक्त ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकलांगता होना कोई बड़ी बात नहीं है। आज देश में हर कोई विकलांग हो रहा है। किसी की सोच तो कोई आचरण व कोई विचार से विकलांग है। समय के साथ-साथ हर किसी को बदलना होगा, ताकि उनके अंदर की विकलांगता को खत्म किया जा सकें। उन्होंने कहा कि आज देश में जितने भी घोटाले हो रहे हैं, वह कोई निरक्षर नहीं कर रहा है, बल्कि पढ़े-लिखे व्यक्ति द्वारा किए जा रहे हैं। घोटाला करने के चक्कर में वह यह भूल जाते हैं कि शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य क्या है। शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य होता है कि नौकरी मिलने के बाद गरीबों की सेवा करें और न की घोटाला। हम सभी को अपने अंदर की सोच को बदलना होगा। साथ ही समाज में जो भेदभाव है उसको दूर करना होगा।
उन्होंने कहा वर्तमान समय में सभी व्यक्ति अपने-अपने धर्म को श्रेष्ठ बताते हैं, लेकिन सभी का धर्म श्रेष्ठ है। यह कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हम सभी को आपस में मिलकर कार्य करना चाहिए। युवाओं को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। अपने साथ-साथ देश और दुनिया की भी सोचे। दिव्यांगों के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। तरूण परिषद के इस कार्य की सराहना करते हैं जो नेक कार्य कर रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष अशोक ने कहा कि दिव्यांग उनके द्वारा दिए गए अंगों से चल-फिरकर देश और दुनिया का नजारा देख सकते हैं। इससे बड़का उनके लिए कोई बात नहीं है। इनकी सेवा को ही उन्होंने सर्वोपरि बताया। जो परेशानी दिव्यांग को झेलनी पड़ती है, उसी पीड़ा को वह कम करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया 31वें दिव्यांग कैंप में 34 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ, पैर, पोलियो ग्रस्त बच्चे का कैलीपर्स, बैसाखी, ऑर्थो शूज, 18 बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान करने के लिए चयन कर नाप लिए। उन्होंने आठ अप्रैल को अंगों का वितरण किया जाएगा। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन नगेंद्र गोयल, सुभाष चंद जैन, राकेश जैन, नेहा तिवारी, प्रवीण मलिक, सतीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फर्जी आवेदन में विद्यार्थियों के साथ कॉलेजों पर कराएंगे मुकदमा : आयुक्त
विभाग की साइट हैक करने वाले कॉलेज संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए
बागपत। समाज कल्याण के आयुक्त चंद्र प्रकाश ने कहा विभाग की साइट हैक करने का प्रकरण गंभीर है। कॉलेज के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा बनता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी से रिपोर्ट मांगी और डायरेक्टर से भी कार्रवाई के बारे में जानकारी जाएगी। जिन कॉलेजों में फर्जी छात्रों के आवेदन हुए उनके साथ-साथ कॉलेजों पर भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
दिव्यांग कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण आयुक्त चंद्र प्रकाश ने वार्ता के दौरान कहा कि कॉलेजों में जो भी धोखाधड़ी हो रही है इसका संज्ञान लिया जाएगा। 104 कॉलेजों में 286 विद्यार्थियों के फर्जी आवेदन मिले । आवेदन करने वाले छात्र और कॉलेजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कॉलेज में फर्जीवाड़ा नहीं होने दिया जाएगा। कॉलेजों में फर्जी दाखिला दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने वाले कॉलेज संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा। कॉलेज ने विभाग की साइट को हैक कर अपने विद्यालयों के छात्रों की संख्या बढ़ाई है, इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। विभाग में जो भी फर्जीवाड़ा हुआ है और विभाग के तरफ से क्या कार्रवाई की, इसकी रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी से तीन दिन में भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जा रहा है।
मेरठ में मानसिक रोगी-दृष्टि बाधित बच्चों को कराएं दाखिला
बागपत। प्रदेश के समाज कल्याण आयुक्त चंद्र प्रकाश ने ऐसे अभिभावकों से अपील की है जिनका बच्चे मानसिक रोगी हैं और दृष्टि बाधित हैं, उन्हें दाखिला के लिए मेरठ में स्कूल कराए। सभी सुविधा नि:शुल्क है। स्कूल में बच्चों की शिक्षा, कपड़े, खाने पीने और रहने की व्यवस्था नि:शुल्क हुआ। इसके लिए दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी पारिशा सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।